Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाथ मिलानेवाले होसियार ! आप को कारवाही भी हो सकता है

 

हेटौडा, ७ मई । क्या आप किसी दोस्त से मिलते वक्त हाथ मिलाते हैं ? हां, यह तो हमारी परम्परा भी हो चुकी है । लेकिन अब ऐसा करते हैं तो आप को होसियार रहना पड़ेगा । क्योंकि सरकार की ओर से कुछ इस तरहका कानून बनने जा रहा है, जो आप को हाथ मिलाने से रोकनेवाला है । ‘नो ह्याण्डसेक’ नीति के लिए प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल ने विचार–विमर्श शुरु किया है ।
आइतबार हेडौटा में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य संबंधी अभिमुखीकरण विचार–विमर्श में बोलते हुए मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि हाथ मिलाने से रोगों का संक्रमण बढ़ सकता है, इसीलिए ‘नो ह्याण्डसेक’ नीति की जरुरी है । उनका दावा है कि ५० प्रतिशत संक्रमित रोग हाथ मिलाने से ही फैल जाता है । उन्होंने आगे कहा– ‘क्या हाथ मिलना जरुरी है ? दूर से ही नमस्कार करने से भी काम चल जाएगा ।’ मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि ‘नो ह्याण्डसेक’ नीति एक ही बार पूरे प्रदेश में लागू करने में दिक्कत होती है तो खण्ड–खण्ड में उसको लागू किया जाएगा ।
मुख्यमन्त्री पौडेल ने यह भी कहा कि स्वास्थ्यकर्मी तथा अस्पताल स्वास्थ्य सेवा को अनावश्यक महंगा बना रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर कोई व्यक्ति अपने अंगुली में समस्या लेकर आते हैं तो उसको उपचार करने के बजाए ल्याब में भेज कर अनावश्यक खर्च करवाया जाता है । ऐसी हरकत को रोकने की जरुरत है ।’ स्वास्थ्यकर्मीको निर्देशन देते हुए उन्होंने कहा कि कम से कम शुल्क में मरीजों का उपचार होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *