Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा में स्थानीयबासी और पुलिस के बीच झडप, २७ राउण्ड फायर

 

पर्सा, ७ मई । पर्सा जिला स्थित जिरा भवानीपुर गांवपालिका–१ में स्थानीबासी और नेपाल पुलिस के बीच झड़प हो गया । स्थानीय चिनी मिल चौक में झडप होने के कारण पुलिस ने २७ राउण्ड अश्रुग्यास और गोली फायर किया है । झडप के कारण पुलिस और स्थानीबासी दोनों तरफ घायल हुए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के पुलिस नायब निरीक्षक राजेश चौधरी, पुलस सहायक निरीक्षक गोपाल खडका, ईलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया के पुलिस सहायक निरीक्षक सुकेश्वर महतो, पाडेपुर पुलिस चौकी के पुलिस हवल्दार आलोक बैठा और पुलिस चौकी सुवर्णपुर के पुलिस जवान जयप्रकाश यादव घायल हुए हैं । पुलिस का कहना है कि पदार्थ सेवन कर एक ही मोटरसाइकिल में सवार होनेवाले चार भारतीय नागरिक और दो मोबाइल चोर को पुलिस हिरासत से रिहा करने के लिए जिराभवानी गांवपालिका के उपाध्यक्ष उषा चौधरी कुछ कार्यकर्ता के साथ ईलाका पुलिस कार्यालय सेढुवा पहुँची थी । पुलिस, जनप्रतिनिधि उषा और स्थानीयबासियों के बीच विवाद बढ़ते गया है । ऐसी ही क्रम में दो पक्ष के बीच झडप हो गया है ।
स्थानीयबासी ने बा२ब ५७०५ नम्बर की सरकारी मोटरसाइलिक और ना१४प ४५७७ नम्बर की दूसरा मोटसरसाकिल जला दिया है, जो पुलिस ने प्रयोग किया था । स्थिति नियन्त्रण में करने के लिए पुलिस ने अश्रुग्यास और हवाई फायर किया है । स्मरणीय है, आइतबार पुलिसस ने भारत बेतिया जिला भंगहा निवासी बजरंगी गौरो, रामप्रवेश गौरो, विष्णुभर गौरो, दिनदयाल महतो को गिरफ्तार किया था, चारों व्यक्ति मदिरा सेवन कर एक ही मोटरसाइकिल में सवार थे । इसीतरह बोइबाल चोरी के आरोप में सुपा लामा और दिनेश लामा को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने सेढुवा में रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com