पहले नेहरु, फिर चन्द्रशेखर उसके बाद मोदी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में आ रहे हैं मधेस (सुधार सहित )
माला मिश्रा, बिराटनगर । 68 वर्ष पहले भारत भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु नेपाल के मधेस में आये थें । 1950 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सप्तरी के भारदह पहुच कोशी बराज का अवलोकन किये थे । उसके वाद चन्द्रशेखर का जनकपुर में नागरिक अभिनन्दन हुआ था | और अब मोदी कल्ह जनकपुर पधार रहें हैं | प्रधानमंत्री श्री मोदी का इस यात्रा को आप धार्मिक यात्रा कह सकते है । प्रधानमंत्री श्री मोदी का जनकपुर में रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ साथ रामायण सर्किट का शिलान्यास व पोखरा स्थित मुक्तिनाथ का दर्शन का प्रमुख कार्यक्रम है । प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत के लिए जनकपुर को भब्य सजाया जा रहा है । बारहबीघा मैदान , जानकी मंदिर , रामानंद चौक को साफा सुथरा किया गया है वही मंदिर का रंग रोदन ,आकर्षक पंडाल ,जगह जगह तोरणद्वार व दिवालो का रंग रोदन के साथ साथ मिथिला पेंटिंग के आकर्षक बनाया जा रहा है । प्रबुद्धजनों का कहना है कि मधेस आंदोलन के बाद दोनों देश के बीच चल रहे मनभेद को दूर करने का सकारात्मक प्रयास है । कई लोग इस वजह से भी खुश है कि गंदा शहर का रूप ले चुका जनकपुर को साफ सुथरा आकर्षक बना दिया गया है ।


