Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी भ्रमण की सम्पूर्ण तैयारी पूरी

 

रेयाज आलम, बीरगंज २७ गते – संघीय समाजवादी फोरम  पर्सा द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकपुर भ्रमण में सहभागिता के लिए सम्पूर्ण तैयारी पूरा किया गया।

पर्सा फोरम के संघीय सांसद, प्रांतीय सांसद, केंद्रीय सदस्य, जिला संगठन, भातृ संगठन, क्षेत्रीय संगठन, इकाई संगठन द्वारा बैठक करके सैकड़ों गाड़ी, झंडा, बैनर के दल-बल के साथ जनकपुर जाने का तैयारी पूरा किया गया।
माननीय संसद एवम जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मोदी भ्रमण के उमंग और उत्साह का कदर करते हुए पर्सा जिला से सम्पूर्ण सहभागी को यातायात, खाना-नास्ता, झंडा- बैनर के साथ सम्पूर्ण ब्यवस्थापन किया गया। आज रात दल-बल, ढोल-बाजे के साथ जनकपुर के लिए यात्रा प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सांसद त्रय प्रह्लाद गिरी, जन्नत अंसारी, मंजूर आलम, जि.स.स. नेक आलम, केंद्रीय सदस्य एवम पूर्व मंत्री मोहनलाल चौधरी, केंद्रीय सदस्य सीपू तिवारी, प्रदेश सचिव सलाउद्दीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष सूंदर कुर्मी, जिला सचिव नागेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता रामनरेश यादव लगायत की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *