Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा में अध्यक्ष मण्डल चला रहे हैं ‘सिण्डिकेट’

 

काठमांडू, ११ मई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल की आन्तरिक व्यवस्थापन ‘भद्रगोल’ (अव्यवस्थित) होते गया है । व्यवस्थापन कमजोर होने के कारण ही जनता बीच पार्टी कमजोर और प्रभावहीन होती जा रही है । वि.सं. २०७४ में विभिन्न ६ पार्टी मिलकर गठित राजपा नेपाल संचालन के लिए आज तक विधान नहीं है ।
पूर्ण विधान न होने के कारण ही पार्टी विधिवत रुप में संचालन नहीं हो पा रही है । पार्टी एकीकरण के दौरान नेताओं ने कहा था कि एक साल के अन्दर महाधिवेशन किया जाएगा । लेकिन एक साल बित जाने पर भी अधिवेशन नहीं हो रहा है । पार्टी एकीकरण से पहले जो ६ अध्यक्ष थे, उन्हीं के ‘सिण्डिकेट के आधार पर आज भी पार्टी संचालन हो रही है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

संघीय संसद् में चौथी बड़ी पार्टी के रुप में दर्ज राजपा नेपाल आज तक संसदीय दल के नेता, प्रमुख सचेकत और सचेतक लगायत पदाधिकारी छनौट में असफल दिख रही है । आन्तरिक विवाद और विधान अभाव के कारण पदाधिकारी छनौट नहीं हो पया है । संसदीय दल के नेता बनने के लिए अध्यक्ष मण्डल के संयोजक महन्थ ठाकुर और सदस्य राजेन्द्र महतो लालायित हैं । इन्हीं दो नेताओं की टकराव के कारण भी राजपा संसदीय दल के नेता छनौट में असफल हो रही है ।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय सभा की साधारण एवं वार्षिक दिवस बैठक शुरू

– राजधानी दैनिक से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com