Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला की संस्कृति अदभुत : नरेंद्र मोदी

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मिथिला की संस्कृति और साहित्य,  मिथिला की लोक कला , मिथिला की स्वागत सम्मान सबकुछ अदभुत है । दुनिया मे मिथिला संस्कृति का स्थान बहुत ऊपर है । महाकवि विद्यापति की रचनाएं आज भी भारत और नेपाल के लिए समान रूप से महत्व रखती है  इनके शब्दो का मिठास आज भी भारत और नेपाल दोनो के साहित्य घुली हुई है ।उपरोक्त बाते भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकपुर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विशाल जनसभा को संबोधित कर कही । उन्होंने कहा मैथिली  कला ,भाषा संस्कृति  और सभ्यता की चर्चा विश्व स्तर पर होते रहती है ।दोनो देश  जब मैथिली विकास के लिए  मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे तो तब इस भाषा का  विकास और अधिक  आसान हो जाएगा । उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि  कुछ मैथिली फिल्म निर्माता  अब नेपाल भारत समेत  कतार , दुबई  में भी एकसाथ कई फिल्में रिलीज करने जा रहे है । ये एक स्वागत योग्य कदम है  । इसको बढ़ावा देने की आवश्यकता है । उन्होंने मिथिला पेंटिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व मे इसका चर्चा होता है इसको इस मुकाम पर  पहुचने में मिथिला के माता ,बहनों  का मेहनत है उनका प्रशंसा करते हुए तारीफ किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com