Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिलांचल की प्रशिद्ध पर्व बट सावित्री  (बरसाइत)हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मिथिलांचल का प्रशिद्ध पर्व बरसाइत , बट सावित्री पर्व  बिभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ  नेपाल के तराई सहित आसपास के इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । ब्रतधारी महिलाये  सुवह स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजा का रोली ,कच्चा सुत , भिगोया हुआ चना , फूल ,फल ,धूप बांस का पंखा  के साथ  पूजा अर्चना की । इस दौरान महिलाये  वटबृक्ष( बरगद) को शीतल कर धागा लपेट  परिक्रमा कर पति का दीर्घायु  का कामना की । मिथिलांचल की नव विवाहित महिला को उनके ससुराल पक्ष से  नया वस्त्र , प्रसाद के लिए मिठाई , चना ,नाग नागिन की मूर्ति , चावल ,चुड़ा ,दही सहित उपहार आया । नव विवाहिता को दूल्हा दुल्हन का  गुड्डा गुड्डी भी आया जिसका विधि पूर्वक शादी भी हुआ इस दौरान कथावाचिका बट सावित्री कथा का पाठ भी किया  । धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन ही  सावित्री ने तप के प्रभाव से अपने मृत पति  सत्यवान को यमराज से जीवित प्राप्त कर लिया था ।इस पर्व को ले महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है । बाजारों में भी  चहल पहल बढ़ गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *