बिमार मन्त्री यादव से मिलने के लिए प्रचण्ड नर्भिक अस्पताल पहुँच गए
काठमांडू, १८ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, उद्योग वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री मातृका यादव की स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी लेने हेतु नर्भिक अस्पताल पहुँचे हैं । विगत तीन दिनों से मन्त्री यादव थापाथली स्थित नर्भिक अस्पताल में उपचारत हैं । चिकित्सकों के अनुसार मन्त्री यादव चर्म इन्फेक्सन और शर–दर्द से पीड़ित हैं, जिसके चलते वह अस्पताल भर्ना हुए हैं ।

अध्यक्ष प्रचण्ड के प्रेस संयोजक विष्णु सापकोटा के अनुसार मन्त्री यादव की स्वास्थ अवस्था की जानकारी लेते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना किया है । उनके अनुसार अगर उपचार में सुधार नहीं आया तो अन्यत्र ले जाने के लिए भी उन्होने सुझाव दिया है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है– ‘जितना हो सके अपने ही देश में उपचार करवाना चाहिए, नहीं तो विदेश में जा कर भी उपचार करना पड़ता है ।’ उपचार में संलग्न चिकित्सकों का कहना है कि मन्त्री यादव की स्वास्थ्य अवस्था में क्रमिक सुधार हो रहा है ।

