Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में बर्डफ्लु आतंक

 

चितवन, १९ मई । पूर्वी चितवन स्थित खैरेनी नगरपालिका–९ में बर्डफ्लु (मुर्गी लगायत पंक्षी में मिलनेवाला रोग) मिल गया है । राजन चौधरी और लक्ष्मण चौधरी द्वारा संचालित बोयलर (मुर्गी) फर्म में बर्डफ्लु के कारण हजारों की संख्या मुर्गी नष्ट हो गई है । प्राप्त समाचार अनुसार राजन द्वारा सञ्चालित फर्म में १५ सौ और लक्ष्मण द्वारा संचालित फर्म में १ हजार मुर्गी नष्ट हो गई है ।
उन लोगों ने लेयर्स जात के मुर्गी पालन किया था । चैत महिना से ही मुर्गी मरने लगी थी । बाद में राष्ट्रीय पंक्षी रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में परीक्षण करने से पता चला हैं कि बर्डफ्लु के कारण वहां मुर्गी मर रही है । शुक्रबार चितवन जिला के प्रमुख जिला अधिकारी के नेतृत्व में सम्पन्न बैठक ने निर्णय किया है कि उक्त क्षेत्र में रहे अन्य फर्म में रहे मुर्गी और पंक्षी को भी नष्ट किया जाएगा । अन्यन्त्रण संक्रमण होने से बचाने के लिए यह निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *