Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर स्थित भारतीय ‘क्याम्प अफिस’ बन्द

 

काठमांडू, २२ मई । भारत सरकार ने विराटनगर स्थित स्थल कार्यालय (क्याम्प अफिस) बन्द किया है । भारतीय विदेश मामिला मन्त्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि विराटनगर में स्थापित फिल्ड ऑफिस का उद्देश्य पूरा होने के कारण वहां से हटा दिया गया है और उसमें कार्यरत कर्मचारियों को अन्यन्त्र स्थान्तरण किया गया है । वि.सं. २०६५ साल में कोशी नदी में आई बाढ़ को मध्यनजर करते हुए भारत ने विराटनगर में ‘फिल्ड अफिस’ स्थापना किया था ।
स्मरणीय है, नेपाल सरकार की ओर से बार–बार उक्त कार्यालय हटाने के लिए आग्रह हो रहा था । पिछली बार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि उक्त कार्यालय जल्द ही हटनेवाला है । बताया जाता है कि गत वैशाख २८–२९ में सम्पन्न भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल भ्रमण के दौरान उक्त कार्यालय हटाने के के संबंध में दो पक्षों के बीच विचार–विमर्श हुई थी । सोही समय भारत की ओर से कहा गया था कि जल्द ही उक्त कार्यालय हटाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com