Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो पेट्रोलपम्प में शिलबन्दी

 

काठमांडू, २८ मई । उद्योग वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्रालय ने ललितपुर स्थित दो पेट्रोलपम्प में शिलबन्दी किया है । सोमबार बाजार अनुगमन करते वक्त पता चला है कि एकान्तकुना स्थित प्रशान्ति आयल स्टोर्स और सातदोबाटो स्थित महालक्ष्मी विश्वकर्मा ट्रेडर्स ने उक्तभोक्ता को कम पेट्रोल देकर ठगी किया है । मन्त्रालय के उपसचिव सन्तोष विष्ट के अनुसार ठगी पुष्टि होने पर दोनों पेट्रोलपम्प में सरकारी अनुगमन टोली ने शिलबन्दी किया है ।
अनुगमन के क्रम में पता चला है कि प्रशान्ति आयल स्टोर्स ने प्रति १० लिटर में ३० एमएल और महालक्ष्मी ट्रेडर्स ने प्रति १० लिटर में ४० एमएल कम परिणाम में उपभोक्ता को पेट्रोल दिया है । स्मरणीय है, उद्योग मन्त्री मात्रिका यादव के निर्देशन में मन्त्रालय के अधिकारी के संयोजन में नापतौल तथा गुणस्तर विभाग और आयल निगम के प्राविधिक सहितों की एक समूह ने सोमबार ५ पम्प में अनुगमन किया है । मन्त्रालय स्रोतका कहना है कि अनुगमन कार्य निरन्तर जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com