Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुण्डा, तस्कर और अपराधियों का ‘काउन–डाउन’ शुरुः थापा

 

काठमांडू, २८ मई । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने दावा किया है कि अब गुण्डा, तस्कर और अपराधिक गतिविधि में संलग्न अपराधियों का ‘काउनडाउन’ शुरु हो गया है । सोमबार चन्द्रगिरी नगरपालिका–२ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘अराजकता, दण्डहिनता, भ्रष्टाचार, लागूऔषध तस्करी, गुण्डागर्दी जैसे गतिविधि देश और समाज के लिए घातक है, इसीलिए ऐसी गतिविधि में संलग्न व्यक्तियों को अब नहीं बक्सा जाएगा ।’
सुशासन, विकास और समृद्धि के प्रति सरकार प्रतिबद्ध रहने की बाद करते हुए गृहमन्त्री थापा ने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों को सशक्त कारवाही किया जाएगा । उन्होंने आगे कहा– ‘अब आर्थिक क्रान्ति और सांस्कृति क्रान्ति का समय आ गया है, दलाली तन्त्र और सिण्डिकेट को अन्त्य किए बिना विकास सम्भव भी नहीं है, वैदेशिक रोजगार, सोना की तस्करी, घुसघोरी, सिण्डिकेट अन्त्य के लिए सरकार काम कर रही है और इस कार्य में सरकार हरदम प्रतिबद्ध है ।’
कार्यक्रम में चन्द्रगिरी नगरपालिका के मेयर घनश्याम गिरी, प्रदेश सांसद रमा आले मगर, वडा नं. २ के वडाध्यक्ष गोपी सुर्खेती आदि वक्तायों ने भी सम–सामयिक विषयों में अपना विचार प्रस्तुत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *