Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत मैत्री बस सेवा सञ्चालन नहीं हो सका

 

जनकपुरधाम, ५ जून । नेपाल–भारत मैत्री बस सेवा सञ्चालन में समस्या दिखाई दी है । गत वैशाख २८ गते भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी और नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने उक्त बस सेवा को संयुक्त रुप में उद्घाटन किया था । उद्घाटन का तीन हफ्ता हो गया है, लेकिन अभी तक बस सेवा नियमित सञ्चालन नहीं हो पाया है ।


जनकपुर उप–महानगरपालिका के उपमेयर रीता झा के अनुसार उद्घाटन के वक्त जनकपुर से अयोध्या की ओर प्रस्थान बस को परराष्ट्र मन्त्रालय ने भाडे में जनकपुर लाया था । झा के अनुसार उद्घाटन के बाद बस पुनः काठमांडू वापस हो चुका है । उन्होंने कहा कि बस सेवा सञ्चालन के लिए अन्य विभिन्न सम्झौता होना बांकी ही है, इसीलिए बस सेवा सञ्चालन नहीं हो रहा है । झा को मानना है कि भाडादर, दूरी, समय जैसे विषयों में सम्झौता होना बांकी ही है । यहाँ तक कि जनकपुर–अयोध्या के लिए बस ही नहीं खरीदा गया है । प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री रामनरेश यादव ने दावा किया है कि बन्द सेवा १ महीने के अन्दर पुनः सञ्चालन में लाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com