कांग्रेस द्वारा प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध
पोखरा, १० जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने प्रदेशसभा बैठक (प्रदेश नं. ४) अवरुद्ध किया है । प्रदेश की नामाकरण संबंधी प्रतिवेदन के ऊपर विचार–विमर्श करने के लिए मांग करते हुए आइतबार कांग्रेस ने बैठक को अवरुद्ध किया है ।
पार्टी संसदीय दल के नेता कृष्णचन्द्र नेपाली ने चेतावनी दिया है कि जब तक प्रदेश की नामाकरण नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदेशसभा संचालन नहीं हो सकता । उनका मानना है कि बजेट आने से पहले ही प्रदेश की नामाकरण होना चाहिए । नेपाली ने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार नियतवश प्रदेश की नाम के संबंध में विचार–विमर्श नहीं कर रही है ।

