जून १९ से प्रधानमन्त्री ओली जाएंगे चीन भ्रमण में
काठमांडू, १४ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली जी की चीन भ्रमण में जाने का तिथि सार्वजनिक की गई है । वह जून १९ गते से चीन भ्रमण में जा रहे हैं । परराष्ट्र मन्त्रालय स्रोत के अनुसार प्रधानन्त्री ओली ५ दिन बाद जून २४ के दिन स्वदेश वापस होंगे ।
प्रधानमन्त्री के साथ गृहमन्त्री रामबहादुर थापा, परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, ऊर्जामन्त्री वर्षमान पुन, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ, प्रधानमन्त्री के राजधानीतिक सल्लाहकार विष्णु रिमाल, प्रधानमन्त्री पत्नी राधिक शाक्य भी चीन भ्रमण में जा रहे हैं । भ्रमण के दौरान प्रधानन्त्री ओली अपने चिनियां समकक्षी के साथ अन्य विशिष्ठ पदाधिकारी के साथ विचार–विमर्श करेंगे । भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री ओली नेपाल–चीन व्यापारिक मञ्च को भी सम्बोधन करेंगे ।

