प्रदेश नंं. २ में अपने ही पुलिस प्रशासन निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरु
जनकपुरधाम, १५ जून । अब प्रदेश नं. २ में अपने ही पुलिस प्रशासन निर्माण होने जा रहा है । इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो चुका है । बिहीबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने प्रदेश पुलिस ऐन पारित कर प्रक्रिया को शुरु किया है । उक्त ऐन जल्द ही प्रदेश संसद सचिवालय में दर्ता की जाएगी । मुख्यमन्त्री कार्यालय स्रोत ने कहा है कि पुलिस ऐन मस्यौदा अन्तिम चरण में है ।
प्रदेश सरकार के मुख्य न्यायाधिवक्ता दीपेन्द्र झा की संयोजकत्व में निर्मित समिति द्वारा तेइार ऐन को विभिन्न विज्ञ के साथ विचार–विमर्श कर मन्त्रिपरिषद् में पेश किया गया था । प्रदेश सरकार को कहना है कि संघीयता की अनुभूति जनता को दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के पास अपना ही पुलिस प्रशासन होना जरुरी है, इसीलिए यथाशीघ्र प्रदेश पुलिस ऐन लाया गया है ।

