Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रेड युनियन महासंघ में देउवा समूह पराजित, दाहाल के नेतृत्व में नयां कार्य समिति

 

काठमांडू, १६ जून । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध नेपाल ट्रेड युनियन कांग्रेस की ६वें महाधिवेशन में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा समूह पराजित हो गया है । अध्यक्ष में वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल समूह के पुष्कर आचार्य निर्वाचित हुए हैं । नयां कार्य समिति में सभापति देउवा समूह के एक मात्र सदस्य ने चुनाव जित लिया है । वह हैं– ध्रुवचन्द्र गौतम । गौतम के अलवा अन्य सभी पदाधिकारी पौडेल समूह के ही हैं । पौडेल समूह को नेता कृष्णप्रसाद सिटौला समूह ने भी साथ दिया था ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम


शनिबार काठमांडू में सम्पन्न चुनावी मतपरिणाम अनुसार विजयी आचार्य ने ८१८ मत प्राप्त किए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी खिलानाथ दाहाल ने ५३६ मत प्राप्त किया है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष में महेन्द्रप्रसाद यादव ने ६६८ मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी अयोध्या प्रसाद यादव ने ५६७ मत लाए थे ।
इसीतरह खुला उपाध्यक्ष में विजयी तेजेन्द्रजंग कार्की ने ७९८, महिला उपाध्यक्ष में विजयी इन्दिरा सापकोटा ने ७२२, उपाध्यक्ष (सेवा तरफ) में विजयी नेत्रविक्रम थापा ने ७६१, उपाध्यक्ष (उत्पादन तरफ) ललित बहादुर श्रेष्ठ ने ८०८, उपाध्यक्ष (अनौपचारिक और स्वराजगार तरफ) में विजयी आशा सिंह रौठौर ने ७४२ मत प्राप्त किए हैं ।
इसीतरह महासचिव में योगेन्द्र कुमार कुँवर (७४९ मत), उप–महासचिव में ज्योति कोइराला (७३० मत), उपमहासचिव (महिला में) राधिका कुइँकेल (८२४ मत), उप–महासचिव (सेवा तरफ) सीताराम अवस्थी (८११ मत), उप–महासचिव (उत्पादन तरफ) ईश्वर परियार (७२१ मत), उपमहासचिव (अनौपचारिक तथा स्वरोजगार) में राजेख पालिखे (७१५ मत), कोषाध्यक्ष में मोहनकुमार बस्नेत (७६९ मत), सह–कोषाध्यक्ष में सुशीला घिमिरे (७९६ मत) विजयी हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *