Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बजट में नीतिगत भ्रष्टाचार की सम्भावना अधिक हैः सांसद् गौतम

 

काठमांडू, १७ जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सांसद संजय कुमार गौतम ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में नीतिगत भ्रष्टाचार की सम्भावना अधिक दिखाई दे रहा है । आइतबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए गौतम ने कहा कि बजट ने स्थानीय तहों को कमजोर बनाया है और सांसदों का भी मानमर्दन किया है । सांसद् गौतम ने शहरी विकास मन्त्रलाय के लिए तय खर्च को कटौती करने के लिए भी आग्रह किया है । उन्होने यह भी कहा कि गृहमन्त्री की ओर से दम्भ दिखाने से भी भ्रष्टाचार कम होनेवाला नहीं है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083


सांसद् गौतम ने दावा किया है कि सरकार की ओर से संविधान और राजनीतिक दल संबंधी ऐन का भी उलंघन हो रहा है । उनका कहना है कि संविधान के अनुसार सभामुख और उप–सभामुख भिन्न दल से होना चाहिए, लेकिन यह नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘संविधान का संरक्षण सरकार की ओर से होना चाहिए, लेकिन यहां तो सरकार ही संविधान द्वारा व्यवस्थित प्रक्रिया में विवाद में उतर आता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com