Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्माण व्यवासायियों को संरक्षण करने के लिए मन्त्री महासेठ प्रतिबद्ध

 

काठमांडू, १७ जून । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने निर्माण व्यवसायियों को संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । निर्माण व्यवसायियों की ओर से ज्ञापनपत्र लेते आइतबार उन्होंने ऐसी प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । निर्माण व्यवसाय विकास परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब व्यवसायियों के ऊपर कोई भी धरपकड़ नहीं किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने धरपकड़ किया तो तत्काल उन को खबर किया जाए ।
मन्त्री समासेठ का कहना है कि निर्माण कार्य समय में सन्पन्न नहोने के पीछे सिर्फ निर्माण व्यवसायी दोषी नहीं है । उन्होंने कहा– ‘कहीं वृक्ष नहीं हटाया जाता है, कहीं विजली का खम्बा स्थान्तरण नहीं किया जाता, ऐसे कई कारण है, जिसके चलते निर्माण कार्य समय में सम्पन्न नहीं हो पाता । इस में सिर्फ व्यवसायी ही दोषी है, यह नहीं है ।’ मन्त्री महासेठ ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य कमजोर दिखाई देता है तो वहां सिर्फ व्यवसायी नहीं, प्राविविधिक भी दोषी होते हैं ।
लेकिन मन्त्री महासेठ का कहना है कि अगर कोई जान–बुझकर गलत काम करता है तो उसको नहीं बक्सा जाएगा । उन्होंने कहा– ‘अगर जान–बुझकर कोई गलत काम करता है तो वह व्यवसायी हो या प्राविधिक उनके ऊपर कारवाही किया जाएगा ।’
इसतरह निर्माण व्यवसायी की ओर से आज प्रधानमन्त्री को ध्यानाकर्षण किया गया है । देश भर स्थित ७७ जिला प्रशासन कार्यालय में ध्यानाकर्षण पत्र पेश करते हुए निर्माण व्यवसायियों ने प्रधानमन्त्री का ध्यानाकर्षण किया है । ध्यानाकर्षण पत्र में निर्माण व्यावसायियों के ऊपर हो रहे धरपकड़, चन्दा आतंक, असुरक्षा, सरकारी निकायो के बीच हो रही समन्वय का अभाव, महंगी, निर्माण सामाग्री का अभाव जैसे विषयों को उल्लेख की गई है । व्यवसायी संबंध प्रदेश महासंघ ने भी सभी प्रदेश के मुख्यमन्त्री की ओर से प्रधानमन्त्री को ध्यानाकर्षण किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *