Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्मी तरीके से अपहरण, छुरे की नोक पर लगबाया मोहर

 

मनोज बनैता, लहान, २० जुन ।

सिरहा का गोलबजार १ के रहनेवाले असेश्वर सिंह को एक समूह ने जबरजस्ती कपाली तमसुक बनाने को मजबूर किया है । सिंह को जेठ १८ गते गोलबजार से जवरजस्ती उठबाकर सिरहा ले जाया गया था । उनके अाँख मे पट्टी बाँधकर सिरहा क्याम्पस के बगल मे ले जाकर छुरे की  नोकपर कपाली तमसुक बनबाया गया । जबरजस्ती कपाली बनबाए जाने पर पीडित सिंह ने जेठ २१ गते पुलिस मे अपनी शिकायत दर्ज करबायी थी पर अफसोस उनको अबतक न्याय नही मिला है । उनहोने पुलिस पर ये सङ्गिन आरोप लगाते हुवे कहा है कि तीन हप्ता बीत गया, अपहरण करनेवाले माफिया लोग खुलेआम घुम रहा है पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है । पीडित सिंह ने सिरहा १८ का राजेश यादव, सिरहा ७ मे किराए के मकान मे रह रहे रमेश उर्फ राजेश गुप्ता, गोलबजार ३ का रामपुकार साह और कपाली कागज मे लिखनेवाले कृष्णकुमार यादव विरुद्ध सिरहा पुलिस समक्ष शिकायत दर्ज किया है । पीडित सिंह के अनुसार वो अपने घरमे कामकर रहे अवस्था मे रामपुकार साह ने कहा था कि उनको साहुजी ने बुलाया है । सिंह गोलबजारका शैलेन्द्र छापाखाना के बगल मे रहे चुडी के दुकान मे गया वहाँ १५—२० मुस्तन्डे पहले से ही मौजुद थे । उनलोगो ने सिंह को चारो ओर से घेर लिया । बेबस सिंह कुछ ना कर सका । वहाँपर मौजुद रौतहट निवासी रमेशकुमार जैसवाल ने सिंह को धम्की भरे स्वरमे कहा ” तुने ही मेरा माल पुलिस से पकड्वाया है । अब मै तुम्हे नहीं छाेडुंगा ।” बस इतने सवाल जवाब हाेते ही वहाँ एक स्कोर्पियो अाया अाैर सिंह के अाँख मे पट्टी लगाकर गाडी के भीतर धकेल दिया । पीडित सिंह के अनुसार लेखनदास कृष्णकुमार यादव के सहयोग मे कपाली कागज कराया गया था । २७ लाख का एक कागज और दूसरा सादा कागज मे भी सही छाप कराया गया था और रोहवर मे पीडित सिंह का ही बडे भाइ को रखागया था । पीडित सिंह को गोलबजार से ले जाने के क्रम मे उनके बडे भाइ प्रमेश्वर सिंह बचाने आया था पर उनलोगो ने उन्हे भी गाडी मे ठुसा था । पीडित सिंह ने कहाँ है कि उनके साथ रहे १ लाख ६० हजार भी लूटा गया है । ‘सिरहा से गोलबजार पुलिसको निवेदन सुनवाई के लिए पत्र भेजा है लेकिन गोलबजार का ईन्स्पेक्टर उस पत्र को फिर सिरहा ही वापस भेजा है । पीडित का कहना है कि वो दिन प्रति दिन पुलिस का चक्कर काटरहा है पर नेपाल पुलिस कोई एक्सन नहीं ले रहीहै । रौतहट से आए रमेश उर्फ राजेश गुप्ता सीमा क्षेत्र मे अबैध सामान का कालाबजारी का काम करता है । पुलिस और गुप्ता के बीच कई सालाें से कमिसन का गहरा सम्बन्ध होने के  कारण वो अपराध करके भी शेर जैसे बाहर घूम रहा है । कानुनविद् की माने ताे पुलिस यही चाहती है कि मुद्दाका समय गुजर जाए अाैर उनके कालाबजारी धंधे के अाका किसी विवाद मे ना उल्झे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *