जिला सभापतियों की सम्मेलन सम्पन्न, १९ सूत्रीय हेटौडा घोषणपत्र जारी
हेटौडा, २२ जून । नेपाली कांग्रेस जिला सभापतियों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ है । ३ दिन से हेटौडा में जारी सम्मेलन ने १९ सूत्रीय हेटौडा घोषणापत्र जारी किया है । सम्मेलन का निष्कर्ष है कि सरकार में जनविरोधी चरित्र हावी हुआ है और सरकार की क्रियाकलाप सर्वसत्तावाद की ओर उन्मुख है । कांग्रेस जिला सभापतियों का मानना है कि सरकार ने संचार माध्यम में निषेध और नियन्त्रणकारी हस्तक्षेप किया है । सम्मेलन ने कहा है– ‘न्यायपालिका को प्रभावित करने के लिए अभिव्यक्ति देना, कर्मचारी और शैक्षिक क्षेत्र के ऊपर अन्यायपूर्ण आतंक सिर्जना करना, एनजीओ के ऊपर नियन्त्रणकारी रवैया दिखाना सरकार की सर्वसत्तावाद उन्मुख चरित्र है ।’
इसीतरह मूल्य वृद्धि के संबंध में प्रधानमन्त्री केपी ओली की ओर से सार्वजनिक अभिव्यक्ति के प्रति भी सभापतियों ने निन्दा की है । उन लोगों का कहना है कि प्रधानमन्त्री ने गैर जिम्मेदार अभिव्यक्ति दिया है । १९ सूत्रीय घोषणापत्र में कहा है– ‘नेपाली कांग्रेस सुर्खेत जिला कार्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई हस्तक्षेप के प्रति घोर निन्दा करते हैं, अगर फिर भी इस तरह का घटना को दुहराई जाती है तो सरकार के विरुद्ध कड़ा संघर्ष करने के लिए कांग्रेस बाध्य होगी । जिला सभापतिओं को यह भी कहना है कि लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, संघीयता, स्वतन्त्र न्यायपालिका, लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता की रक्षा के खातिर कांग्रेस अब दृढतापूर्वक आगे बढ़ेगी ।

