Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज सार्वजनिक हाे रहा है एसइई का परिणाम

 

काठमाडाै २३ जून।

माध्यामिक शिक्षा परीक्षा अर्थात सेकेन्डरी एजुकेसन एक्जाम ‘एसइई’का परिणाम आज सार्वजनिक हाे रहा है ।

राष्ट्रिय परीक्षा बोर्ड परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय सानोठिमी ने जानकारी दी हैकि एसईई का परिणाम आज अपरान्ह ३ बजे र्बोड के बैठक सम्पन्न हाेने के बाद ४ बजे सार्वजनिक किया जाएगा । परिक्षा नियन्त्रक अम्बिकाप्रसाद रेग्मी ने कहा है कि किसी भी प्राविधिक समस्या के नहीं अाने पर अपरान्ह परिक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा ।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

चैत ८ गते से सञ्चालित इस वर्ष के एसईई परीक्षा मे‌ ४ लाख ८५ हजार ५ साै ८६  विद्यार्थी सहभागी हुए थे । केन्द्र द्वारा परीक्षा लेने अाैर नतिजा प्रकाशित करने का सिलसिला यह अन्तिम ही है ।

आगामी शैक्षिक सत्र से सरकार कक्षा १० तक की परीक्षा सञ्चालन की जिम्मेदारी अब प्रदेश काे दे चुकी है । । विगत बर्ष की तरह इस बार भी परिक्षाफल इन्टरनेट, मोबाइल एप्स अाैर नेपाल टेलिकम से उपलब्ध कराने की जानकारी नियन्त्रक रेग्मि ने दी है ।

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

परिक्षा का परिणाम देखने के लिए मोबाईल के मैसेज बाक्स में जाकर  एसईई टाईप कर स्पेश देकर सिम्बोल नम्बर टाईप कर ३१००५ में भेज सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com