Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार करोड़ ठगी कर वीरगंज के व्यापारी लापत्ता

 

वीरगंज २३ जून । लगभग चार करोड़ रुपयां ठगी करके वीरगंज निवासी एक व्यापारी लापत्ता हो गए हैं । वीरगंज स्थित मीनाबजार में किराना पसल संचालन करनेवाले मुकेश शाह तेली ने बैंक तथा स्थानीय व्यापारियों को ठगी किया है । अभी वह अपने घर में नहीं हैं । पुलिस का कहना है कि तेली गत जेष्ठ २० गते से अपने परिवार के साथ लापत्ता हुए हैं ।
व्यापारी तेली ने वीरगंज स्थित ग्लोवल आईएमई बैंक से १ करोड ३० लाख लोन लिया था । इसके अलवा अन्य सहकर्मी तथा व्यापारियों के साथ उन्होंने लगभग ३ करोड लिया है । इसतरह लगभग ४ करोड़ लेकर वह लापत्ता हो गए हैं । पुलिस का कहना है कि उनकी खोजी कार्य तीव्र गति से हो जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *