Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठाडी इस्पेक्टर बस्नेत तस्करों का रक्षक, सेब तस्करी का सन्जाल, पुलिस प्रशासन मालामाल

 

मनोज बनैता, लाहान, २३ जुन ।

किसी भी मुल्क का मालसमान तथा उत्पादन निर्यात करने के लिए कानुनी प्रावधान तगडा होते हुवे भी सिरहा के ठाडी पुलिस कमिशन लेकर दैनिक रुप मे चाईनिज सेब भारत निकासी करबा रही है । सशस्त्र प्रहरी का इन्स्पेक्टर एस बस्नेत, भन्सार कर्मचारी और सिभिल प्रहरी के निगरानी मे ही चाईनिज सेब भारत निकासी हो रहा है । इन सुरक्षा निकाय और भन्सार कार्यालय तस्करों से घुस लेकर ईजाजत देने का खबर सार्वजनिक हुवा है । सिरहा के लहान मे करीब एक दर्जन सेब डीलर हैं । चाइनिज सेब लहान मे संकलन कर भारतीय व्यापारी लोग लहान मे ही तस्करी का गेम फिक्सिङ करते है । सेटिङ होते ही सार्वजनिक बस और मिनी ट्रक मे लादकर भारत ले जाते है । इस विषय मे सिरहा का प्रशासन चुप्पी साधे हुए है । जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा का एसपी जीवन श्रेष्ठ जिला बाहर होने के कारण भी ठाडीका प्रहरी को सेटिङ मे आसानी हुवा है । स्थानीयवासीका कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने अनुगमन को थोडा तीब्र किया था लेकिन ठाडी प्रहरी भी कुछ कम शातिर नही दिखे । प्रहरी की सलाह मे व्यापारी  लोग सीमाक्षेत्र मे साईकल और मोटरसाईकल प्रयोग कर चाईनिज सेब भारत निकासी करते रहे । करीब एक महिना पहले तस्करी के सम्बन्ध मे मिडियावाजी हुवा था और उस वक्त सेब निकासी मे रोक लगा था पर असार के पहले हप्ते से फिर ठाडी सशस्त्र प्रहरीका इन्स्पेक्टर एस बस्नेतसंग व्यापारीयो का सेटिङ मिलने की बात स्रोत ने दावी किया है । स्रोत के अनुसार ६ और ७ गते लहान से लेजाया गया ढाई साै कार्टुन सेब प्रहरी सहयोग मे हुवा है । सेब तस्कर अभी प्रहरी से लेकर भन्सार कर्मचारी तक को सेटिङ करके साईकल और मोटरसाईक प्रयोग कर चाईनिज सेब भारत निकासी कर रहा है । तस्करी के सम्बन्ध मे जब एक पत्रकार ने सशस्त्र प्रहरीका इन्स्पेक्टर एस बस्नेतको सम्पर्क किया तो उनहोने कहा ” हम अपने काम और कर्तव्य अच्छी तरह से समझते है ।” और उन्होने फोन काट दिया । ठाडी भन्सार मे खुद्रा भ्रष्टाचारी व्यापक हो रहने का भी खबर है । इसमे भी सशस्त्र प्रहरी और भन्सार कर्मचारी उपभोक्ता से १० से लेकर ५० रुपैया तक विना पूर्जी असुली कररहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com