Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशमलाल चौधरी को तत्काल शपथ ग्रहण होनी चाहिएः महतो

 

धनुषा, २४ जून । राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने कहा है कि कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित रेशमलाल चौधरी को तत्काल शपथ ग्रहण होना चाहिए । निर्वाचन होने का प्रमाण देने के लिए आग्रह करते हुए नेता महतो ने कहा कि राज्य की ओर से जननिर्वाचित सांसद् के ऊपर अन्याय हो रहा है । शनिबार धनुषा जिला स्थित मिथिला नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है ।
नेता महतो ने कहा– ‘जननिर्वाचित सांसद् को उनकी प्रमाणपत्र मिलनी चाहिए, शपथ ग्रहण होना चाहिए, इसके लिए वातावरण निर्माण करने की जिम्मेदवारी सरकार का है ।’ महतो को मानना है कि चौधरी को राज्य की ओर से झूठा मुद्दा लगाकर जेल में रखा गया है । उन्होंने यह भी कहा कि राजपा की प्राथमिक मांग ही संविधान संशोधन और चौधरी की रिहाई है । नेता महतो का कहना है कि जब तक उल्लेखित दो मांग संबोधन नहीं किया जाएगा, तब तक राजपा सरकार में शामील होने की सम्भावना नहीं है ।

यह भी पढें   वेस्टमिंस्टर मॉडल: लोकतन्त्र के नाम पर एक धोखा : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

कार्यक्रम में संघीय समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य डा. सत्यनारायण सिंह, नेता रामशरण मुखिया, राप्रपा के जिला नेता दिलिप महतो, कारी महतो लगायत अन्य पार्टी से आए हुए दर्जनो नेता तथा कार्यकर्ता राजपा नेपाल प्रवेश प्रवेश किए थे । प्रमुख अतिथि नेता महतो ने उन लोगों को राजपा में स्वागत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *