विराटनगर में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन, एम्बुलेंस हस्तांतरण
माला मिश्रा ,बिराटनगर । भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी के अग्रसेन भवन प्रांगण में लायंस क्लब द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक व चेयरपर्सन ऑफ बोर्ड जाकिर अनवर खान ,लायंस का अध्यक्ष डॉ सैकत तरफदार सचिव अनवर राज सहित अन्य अतिथियो ने फीता काटकर किया । पूर्व विधायक श्री खान ने कहा रक्तदान करना अच्छी बात है इससे किसी का जान बचाया जा सकता है । इस मौके पर पूर्णिया बिराटनगर के रेडक्रॉस के अधिकारी व कर्मी मौजूद हो सेवा दिया । शिविर में 86 लोगो ने अपना रक्त दिया जिसमें पूर्णिया रेडक्रॉस 36 और बिराटनगर रेडक्रॉस 50 (यूनिट) रक्त संकलन किया ।
इस मौके पर जोगबनी बिराटनगर कांवरिया संघ ने अपना एम्बुलेंस लायंस क्लब को हस्तांतरण किया । इस अवसर
पर विशिष्ट अतिथि के रूप में फारबिसगंज लायंस के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ,नप का मुख्य पार्षद अनिता देवी , किशन लोहिया , नेपाली कांग्रेस का युवा नेता व समाजसेवी राजेश गुप्ता ,सुरेश ठाकुर बिद्रोही , कबिता खान मौजूद थे । शिविर का सफल संचालन में ,दारा सिंह ,किशन अग्रवाल ,प्रभात सिंह ,खुशबु दुवे ,दिनेश साह , जावेद खान ,मनोज काबरा ,राजेश केडिया ,शमसाद अनवर ,नशिम खान ,हसन अंसारी ,चतर्भुज गोयल , बजरंग गांधी ,पंकज गुप्ता,मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रह सेवा दी ।



