Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अधिकार मांगने से कुछ नहीं होगा, शिक्षित होना भी जरुरी हैः मुख्यमन्त्री

 

जनकपुरधाम, २५ जून । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि अधिकार प्राप्त करना है तो सबसे पहले शिक्षित होने की जरुरत है । दक्षिण एसिया स्तरीय मुसहर समुदाय सम्बद्ध अगुवा कार्यकर्ता भेला को आइतबार जनकपुर में सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि सिर्फ अधिकार मांगने से कुछ होनेवाला नहीं है, उसके लिए शिक्षत होना भी जरुरी है । उन्हों ने यह भी दावा किया है कि मुसहर समुदाय की समग्र विकास के लिए प्रदेश सररकार प्रतिबद्ध है और उनकी उत्थान के खातिर प्रदेश सरकार की ओर से बहुत सारी योजनाएं भी लाया गया है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘मुसहर समुदाय आज पीछे पड़ रहे है, उसके पीछे शिक्षा ही प्रमुख कारण है ।’ मुख्यमन्त्री राउत को यह भी मानना है कि शिक्षा के अलवा मुसहर समुदाय में अन्य समस्या भी हैं, जिसके प्रति प्रदेश सरकार सम्वेदनशील है । उनके अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और पीने के पानी का अभाव जैसे समस्या से मुसहर समुदाय पीडित हो रहे है । मुख्यमन्त्री राउत का कहना है कि ऐसी समस्या समाधान के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है ।
भोर संस्था की मूल आयोजन में सम्पन्न कार्यक्रम को नेपाल राष्ट्रीय मुसहर संघ के अध्यक्ष चन्देश्वर सदा ने अध्यक्षता किया । कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य राम अशिष यादव, पूर्व सभासद असर्फी सदा, राष्ट्रीय भूमि मुसहर विकास परिषद् (भारत) के अध्यक्ष उमेश माझी, गजेन्द्र माझी जैसे व्यक्तित्व उपस्थित थे । कार्यक्रम में नेपाल, भारत और बंगलादेश से करिब २ सौ मुसहर समुदाय के अगुवा कार्यकर्ता सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed