Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसओएस ने ३२ वीं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

 

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल ।
बांके जिला स्थित एसओएस युवालय नेपालगन्ज ने ३२वीं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस विविध कार्यक्रम कर भव्यता का साथ मनाया है । नेपालगन्ज उपमहानगारपालिका वार्ड नं. १८ कारकांदौं स्थित एसओएस पुरुष होस्टेल की कम्पाउण्ड में जेष्ठ ९ गते शनिवार शाम विभिन्न प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम सम्पन्न की गई है । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले एसओएस युवालय नेपालगन्ज के बालबालिका और युवाओं को पुरस्कार वितरण किया गया था ।
उक्त अवसर पर बांके जिला के जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक टेक बहादुर तामाङ, महिला तथा बालबालिका कार्यालय की प्रमुख शोभा शाह, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १८ के वडा अध्यक्ष दीपक वर्मा आदि लोगों ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी को पुरस्कार वितरण किया । लोगों को मानना है कि राज्य द्वारा बहन करनेवाली जिम्मेवारियां एसओएस ने बहन किया है । एसओएस सिर्फ विदेशी नागरिकों की सहयोग में निर्भर न होकर नागरिक स्तर से भी सहयोग प्राप्त कर आत्मनिर्भर होते जा रहा है ।

यह भी पढें   बड़े होते मकान, छोटे होते रिश्ते ...!! : बिमल सरार्फ


‘संसार की सभी बाल–बालिकाएं हमारी बालबालिका है’ कहकर इसकी के अवधारण और उद्देश्य अनुसार डा. हर्मन माइनर ने पहली बार १९४९ अष्ट्रिया में बालग्राम स्थापना किया था । नेपाल में एसओएस को १९६८ में स्थापित किया गया । विभिन्न कारणों से अभिभावक गंवानेवाले बालबालिकाओं को संरक्षण देकर एसओएस उन लोगों की पालनपोषण, शिक्षादीक्षा के लिए काम कर रही है । अभिभावक विहीन बालबालिकाओं को मानसिक, शारीरिक तथा वौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले एसओसएस कार्यालय नेपालगंज में अभी ८८ बालबालिकाएं संरक्षित हैं ।
एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक तुलाराम विश्वास के अनुसार नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १२ की बेलासपुर में महिला छात्रावास वार्ड नं. १८ कारकांदौं में पुरुष के लिये युवालय ने भी संचालित है । एसओएस में आश्रित बालबालिका विभिन्न शैक्षिक संस्था में अध्ययन कर रहे है और कुछ लोगों तो रोजगार भी दिया गया है ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि तथा जिला पुलिस कार्यालय बांके के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक टेक बहादुर तामाङ, महिला तथा बालबालिका प्रमुख कार्यालय की प्रमुख शोभा शाह, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १८ के वडा अध्यक्ष दीपक वर्मा, नील सागर वृद्धाश्रम नेपालगन्ज की अध्यक्ष सरिता खनाल, सचिव अमन सुवेदी, एसओएस की सपना सिजापति आदि लोगों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया ।
एसओएस युवालय नेपालगन्ज के सुपरभाइजर लक्ष्मण कार्की और टेकेन्द्र बोहरा ने कार्याक्रम को सञ्चालन किया । उक्त अवसर पर एसओएस युवालय के बालबालिकाएं और युवाओं ने अपनी रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । चर्चित युवा कलाकार तथा सञ्चारकर्मी प्रमोद डिजी ने भी सुना कर मनोरंजन प्रदान किया ।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com