Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरातात्विक संपदाओं के पुनर्निमाण से राष्ट्रीय मनोबल में बढ़ोतरी हुई हैः प्रधानमंत्री ओली

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ जून ।
प्रधानमत्री केपी शर्मा ओली ने कहा – “धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व वाली संपदाओं के पुनर्निमाण से राष्ट्रीय मनोबल में बढ़ोतरी हुई है ।”
पिछले भूकंप से क्षतिग्रस्त वसंतपुर काठमांडू के गद्दी बैठके का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही ।
ये जिक्र करते हुए कि वि. सं. २०७२ वैशाख में आए भूकंप से बहुत–सी पुरातात्विक संपदाएँ क्षतिग्रस्त हैं, प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि उन संपदाओं का पुनर्निर्माण जारी है । उन्होंने ये भी कहा कि संविधान निर्माण होने के बाद देश ने विकास के युग में प्रवेश किया है ।
प्रधानमंत्री ओली और अमरीकी कार्यवाहक राजदूत मालनाक ने हनुमानढोका दरबार क्षेत्र में ही स्थित १७वीं–१८वीं शताब्दियों में निर्मित और हाल ही में जीर्णोद्धार किए गए महादेव, कागेश्वर, लक्ष्मीनारायण और सरस्वती मंदिर का भी उद्घाटन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com