Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनसन के लिए डॉ. केसी जुम्ला पहुँच गए

 

काठमांडू, ३० जून । चिकित्सा क्षेत्र सुधार के लिए बार–बार अनसन बैठनेवाले डॉ. गोविन्द केसी १५वीं बार के अनसन के लिए जुम्ला पहुँच गए हैं । कर्णाली राजमार्ग होते हुए डा. केसी शुक्रबार रात ८ बजे जुम्ला पहुँचे हैं । चिकित्सा शिक्षा और इस क्षेत्र के सुधार के लिए उन्होंने इससे पहले ही काठमांडू में १४वीं बार अनसन कर चुके हैं ।
डा. केसी ने कहा है कि सरकार चिकित्सा शिक्षा अध्यादेश को तोड़मोड़ कर नयां विधेयक लाने की षडयन्त्र में हैं । उस को रोकने के लिए मांग करते हुए ‘कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान शिक्षण अस्पताल’ जुम्ला में डा. केसी अनसन बैठने की तैयारी में हैं । स्मरणीय है, डा. केसी द्वारा शुरु होने जा रहे अनसन को ही लक्षित कर जिला प्रशासन कार्यालय जुम्ला ने आदेश जारी किया है कि कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान शिक्षण अस्पताल, जिला प्रशासन कार्यालय और जिला पुलिस कार्यालय के २ सौ मिटर आसपास अनसन करना प्रतिबंध है । सरकार की इस रवैया को लेकर काफी विरोध होने लगा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *