Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकसित नेपाल के लिए पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाना होगा’

 

काठमांडू, १ जुलाई । उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि विकसित नेपाल बनाना है तो पर्यटन व्यवसाय को व्यवसायिक स्वरुप देना होगा । संघीय पर्यटन मञ्च द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपप्रधानमन्त्री यादव ने कहा– ‘योजना, व्यवस्थापन और राजनीतिक चिन्तन के अभाव के कारण देश विकासित और समृद्ध नहीं हो रहा है । अगर देशको विकसित करना है तो पर्यटन क्षेत्र को व्यवसायिक विकास करने की जरुरत है, उसके बाद नेपाल गरीब नहीं रहेगा ।’
इसीतरह कमिसन और भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए भी उन्होंने जोर दिया । उप–प्रधानमन्त्री यादव को यह भी कहना है कि शासन–सत्ता में हरदम एक ही वर्ग का वर्चश्व है, जिसके चलते भी देश पीछे पड़ गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘समानता, सामाजिक न्याय और विविधता में आधारित एकीकृत समाज निर्माण आज की आवश्यकता है । सभी वर्ग और समुदायों को समान सामाजिक न्याय और अधिकार मिल जाता है तो नेपाल विश्व के लिए ही एक नमूनायोग्य देश बन सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com