Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठ विद्यार्थी संगठनों का सड़क कक्षा

 

काठमांडू, २ जुलाई । विभिन्न ८ विद्यार्थी संगठनों ने प्रदर्शनी मार्ग काठमांडू में सड़क कक्षा संचलान किया है । राष्ट्रीय जनता पार्टी सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन के महासचिव रंजीत निष्पक्ष ने कहा कि शिक्षा में हो रहे व्यापारीकरण और माफियाकरण के अन्त्य के लिए और गुणस्तरीय शिक्षा के लिए ८ विद्यार्थी संगठनों ने आइतबार सड़क कक्षा कार्यक्रम किया है ।
कार्यक्रम में पूर्व माओवादी केन्द्र निकट अखिल क्रान्तिकारी, नेकपा विप्लव निकट अखिल (क्रान्तिकारी), नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी) नयां शक्ति निकट विद्यार्थी युनियन लगायत सम्बद्ध विद्यार्थी संगठनों में आवद्ध विद्यार्थियों की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की


राजपा विद्यार्थी संगठन के महासचिव रंजित निष्पक्ष का कहना है कि पुलिस हस्तक्षेप के बावजूद भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है, जो संकेतिक कार्यक्रम था । उनके अनुसार यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित ही है । अब विद्यार्थी संगठन दूसरे चरण के आन्दोलन में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके अन्तरगत आषाढ़ १८ गते आंख में काला पट्टी बांधकर प्रदर्शन, १९ गते मशाल जुलुश किया जाएगा । उसके बाद आषाढ़ २०, २१ और २२ गते आम शैक्षिक हडताल घाषणा की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com