पर्सा में बाढ़ के कारण एक किशोरी की मौत, एक किशोर लापत्ता
पर्सा, २ जुलाई । सोमबार सुबह से जारी भारी बारिस के कारण पर्सा जिला में एक किशोरी की मौत हो गई है, एक किशोर लापत्त हुए हैं । पर्सागढी नगरपालिका–४ स्थित फन्ती नदी में आई बढ़ के कारण सोही नगरपालिका–८ निवासी १५ वर्षीया प्रतिमा राम की मौत हो गई है । और सोही स्थान निवासी किशोर सुरेन्द्र महतो लापत्ता हुए है । पुलिस ने कहा है कि बाढ़ में डूबने के कारण १५ वर्षीया संगीता चौरसिया बेहोस् हो गई है और १५ वर्षीय सुमन पासवान को पानी में बहते समय पुलिस ने उद्धार किया है । वे लोग बर्वाछटौली उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देकर अपने घर लोट रहे थे । बहोस संगीता चौरसिया को उपचार के लिए वीरगंज लाया गया है ।

