Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानसरोबर तीर्थयात्रा यात्राः ३ भारतीयों के साथ ८ लोगों का निधन

 

काठमांडू, ५ जुलाई । गत वैशाख के बाद कैलाश पर्वत (मानसरोबर) तीर्थयात्रा के लिए गए ८ लोगों की निधन हो गया है, उसमें से ३ व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं । पिछली बार ३ भारतीय नागरिकों का निधन हुआ है । जिला पुलिस कार्यालय हुम्ला के अनुसार मृतक भारतीय नागरिकों में आन्ध्र प्रदेश कोरनुल निवासी ५६ वर्षीय विनिता सञ्जय खिदाकर (महिला), ५६ वर्षीय लीलानारायण म्याण्डेथ (महिला) और ५७ वर्षीय सत्यालक्ष्मी नारायण (पुरुष) हैं ।
पुलिस ने कहा है कि विनिता सञ्जय की शव चीन के डोरपाक में आषाढ़ १७ गते मिला था, उनकी दाहासंस्कार हुम्ला की हिल्सा स्थित कर्णाली नदी में किया गया है । इसीतरह केरला लम्किड निवासी मृतक लीलानाराण का निधन सिमकोट में हुआ है, शव परीक्षण के लिए लीलानारायण को सुर्खेते होते हुए काठमांडू ले आया है । इसीतरह तीसरे मृतक सत्यालक्ष्मी को नेपालगंज होते हुए भारत ले गया है । हुम्ला पुलिस को कहना है कि मानसरोबर में फसे हुए अन्य सभी तीर्थयात्रियों को उद्धार किया गया है ।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी


नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि कूल २७७ तीर्थयात्रियों को हुम्ला सिमिकोट होते हुए नेपालगंज और सुर्खेत लाया गया है । प्राधिकरण के अनुसार बुधबार १७ उडान भरके उन लोगों की उद्धार की गई है । स्मरणीय है, वैशाख–जेष्ठ महीना मानसरोबर तीर्थयात्रा के लिए उपर्युक्त माना जाता है । मानसरोबर कैलाश पर्वत समुद्री तट से ४ हजार मिटर से अधिक उचाई में है । गत वैशाख के बाद इस पदमार्ग में ८ तीर्थयात्रियों का निधन हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com