Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिंहदरबार में धर्ना पर बैठने वाले २५ मानव अधिकारवादी गिरफ्तार

 

काठमांडू, १० जून । सिंहदरबार के बाहर धर्ना में बैठे २५ मानवाधिकारवादी को सरकार ने गिरप्mतार किया है । सरकार द्वारा हो रहे स्वतन्त्रता विरोधी और स्वेच्छाचारी गतिविधि के विरोध करते हुए वे लोग धर्ना में बैठे थे । धर्ना शुरु होते ही उन लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उन लोगों को महानगरीय पुलिस वृत्त सिंहदरबार में रखा गया है ।
गिरफ्तारी में पड़नेवाले मानवाधिकारवादी में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के संस्थापक सभापति कृष्ण पहाडी, सभापति डा. गंगाधर अधिकारी, सल्लाहकार होमकान्त चौलागाई, संस्थापक सदस्य कृष्ण कँडेल, उप–सभापति रेनुका पौडेल आदि हैं । स्मरणीय है, धर्ना में बैठनेवाले अधिकारकर्मियों ने स्वतन्त्रता विरोधी निर्णय खारीज करने के लिए नारा लगाया है । इसीतरह स्वेच्छाचारिता बन्द किया जाए, शिक्षा में माफिया चलखेल अन्त्य किया जाए, स्वास्थ्य में माफिया चलखेल अन्त्य किया जाए, सत्याग्रही की जीवन रक्षा की जाए, अपराधी को संरक्षण बन्द किया जाए जैसे प्लेकार्ड धर्नाकारियों ने लिया था ।
मानव अधिकारवादियों को मानना है कि पीछली बार सरकार स्वतन्त्रता और मानव अधिकार विरोधी हरकत कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com