थापा ने गठन किया २० विभाग और समिति
काठमांडू, १३ जुलाई । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने पार्टी के अन्दर २० विभाग और समिति गठन किया है, साथ में उसका संयोजक भी मनोनित किया है । बिहीबार पार्टी विधान के अनुसार उन्हों समिति और विभाग गठन करते हुए संयोजक चयन किया है । पार्टी प्रवक्ता भुवन पाठक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष थापा ने सूचना तथा प्रविधि विभाग के संयोजक खूद ने लिया है । इसके अलवा अन्य समिति तथा विभाग का नेतृत्व पार्टी पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्यों को दिया गया है ।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धिमान तामाङ को राजनीतिक विभाग, उपाध्यक्ष राजीव पराजुली को अनुशासन समिति, उपाध्यक्ष टंक ढकाल को स्थानीय निकाय परिचालन विभाग, महामन्त्री राजेन्द्र लिङ्देन को संगठन विभाग, दिलविक्रम राजभण्डारी को पर्यटन, महामन्त्री जयन्त चन्द को अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विभाग, उद्धाब पौडेल को आर्थिक, सुशील श्रेष्ठ को संयोजित संगठन समन्वय, मोहन श्रेष्ठ को प्रचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ।

