Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठाकुर और महतो में से कौन बनेंगे संसदीय दल के नेता ?

 

काठमांडू, १४ जुलाई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल संसदीय दल के नेता चयन प्रक्रिया में है । लेकिन संसदीय दल के नेता किस को बनाना है, अभी तक तय नहीं हो पाया है । दल के नेता बनने के लिए पार्टी संयोजक महन्थ ठाकुर और अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो दोनों लालायित हैं, जिसके चलते अभी तक नेता चयन नहीं हो पाया है । नेता चयन के लिए ही शुक्रबार अध्यक्ष मण्डल का बैठक आयोजन किया गया था । लेकिन सहमति नहीं हो पाया । इसीलिए दोनों नेताओं को आपसी सहमति के लिए आगामी बुधबार तक का समय दिया गया है । नेताओं का कहना है कि शुक्रबार आयोजित बैठक में ठाकुर और महतो दोनों अपने–अपने अड़ान में रहने के कारण बुधबार तक के लिए समय दिया गया है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083


अध्यक्ष मण्डल के सदस्य शरदसिंह भण्डारी को मानना है कि सहमति से ही संसदीय दल के नेता चयन होना चाहिए, इसीलिए बुधबार तक समय दिया गया है । उन्होंने कहा– ‘सहमति से ही दल का नेता चयन करने के लिए समय का अभाव हो गया है, बुधबर तक के लिए समय थप किया गया है । उस समय तक सहमति कायम करेंगे ।’ नेताओं का कहना है कि अगर आगामी बुधबार तक भी सहमति नहीं बनी तो चुनाव से संसदीय दल के नेता चयन की जाएगी ।
इसके लिए दोनों नेताओं ने पार्टी के अन्दर लांबिङ भी शुरु किया है । राजपा के दूसर नेता कहते हैं– ‘महतो जी चाहते हैं कि वह ठाकुर के प्रस्ताव में ही दल के नेता बनें और ठाकुर सभी नेताओं की आग्रह में दल के नेता बनना चाहते हैं ।’ महतो पक्षधर नेताओं का कहना है कि स्वास्थ्य के कारण ठाकुर दल के नेता बनने के लिए योग्य नहीं है । लेकिन ठाकुर निकट नेताओं का कहना है कि वरिष्ठता और राजनीतिक अनुभव के आधार में ठाकुर का विकल्प नहीं है ।
संसदीय दल के नेता में ठाकुर अथवा महतो ? इस प्रश्न में अध्यक्ष मण्डल के नेता भी विभाजित हैं । शरतसिंह भण्डारी महतो के पक्ष में हैं तो अन्य सदस्य ठाकुर के पक्ष में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *