Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट रावण है और कांग्रेस रामचन्द्र: गुरुङ

 

अछाम, १६ जुलाई । प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य धनराज गुरुङ ने कहा है कि चुनाव में पराजित होने के कारण कांग्रेस विचलित नहीं हुआ है । उनका कहना है कि अभी भी कम्युनिष्ट पार्टी को पराजित करने की ताकत कांग्रेस के पास है । नेपाली कांग्रेस अछाम जिला सम्मेलन में आइतबार बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘चुनाव में पराजित होेन के कारण कांग्रेस विचलित नहीं हुई है, आगामी चुनाव में जितने भी कम्युनिष्ट पार्टी मिलकर आए, उसको पराजित करने की ताकत कांग्रेस के पास है ।’
नेता गुरुङ को मानना है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी बहुसंख्यक शर लेकर चलनेवाला रावण है, लेकिन युद्ध जितनेवाला तो रामचन्द्र ही है, जिसके पास एक ही शर होता है । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सवार गाडी पर चर्चा करते हुए नेता गुरुङ ने आगे कहा कि विकसित देशों के प्रधानमन्त्री साइकील चढ़ते हैं, लेकिन नेपाल के प्रधानमन्त्री दो करोड़ के गाडी में सवार होते हैं । उनका कहना है कि ओली तो बिना श्रीपेज का राजा ही है ।
कार्यक्रम में दूसरे केन्द्रीय सदस्य जीवन परियार ने कहा कि वर्तमान सरकार अधिनायकवाद की ओर अग्रसर हो रहा है, इसीलिए कांग्रेसीजन को सतर्क रहने की जरुरत है । उनका मानना है कि संचार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर सरकार ने अधिनायकवाद की शुरुआत की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com