Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेशसभा बैठक भी कांग्रेस द्वारा अवरुद्ध

 

हेटौडा, १९ जुलाई । डा. गोविन्द केसी प्रकरण के कारण प्रदेश नं. ३ की प्रदेशसभा बैठक भी प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने अवरुद्ध किया है । बिहीबार के लिए तय बैठक प्रतिपक्षी दल की ओर से अवरुद्ध होने के कारण नियमित कार्यसूची में प्रवेश करने से पहले ही अन्त हो गया । कांग्रेस सांसदों ने खडा होकर विरोध करने के कारण बैठक आगे नहीं बढ़ पाया ।
शुरु में विशेष समय लेकर बोलते हुए कांग्रेस नेता इन्द्रबहादुर बानियां ने कहा कि तत्कालीन केदारभक्त माथेमा आयोग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार ही चिकित्सा विधेयक प्रतिनिधिसभा से पारित होना चाहिए । उनका मानना है कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दक्ष चिकित्सक उत्पादन में सरकार गम्भीर होने की जरुरत है । इसीतरह नेता बनियां ने यह भी कहा कि संविधान के अनुसार सभामुख, उप–सभामुख अलग–अलग राजनीतिक दल से होना चाहिए, वह भी नहीं हो रहा है ।
डा. केसी की जीवन रक्षा पर जोर देते हुए नेता बानियां ने कहा– ‘डा. केसी व्यक्तिगत स्वार्थ को त्याग कर देश और जनता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, उन्होंने राष्ट्रीय सरोकार का विषय उठान किया है, उसको अनदेखा करना ठीक नहीं है ।’ बानियां बोलने के बाद कांग्रेस के सभी सांसद अपने–अपने आसन से खड़ा होकर बैठक अवरुद्ध किए थे । उसके बाद सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ ने श्रावण ४ गते दिन के ११ बजे तक के लिए बैठक स्थगित किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com