डाँ. केसी माँग को कुछ लोग राजनीतिक हतियार बना रहें हैंः परराष्ट्रमंत्री ज्ञवाली

हिमालिनी डेस्क
काडमांडू। २१ जुलाई ।
परराष्ट्रमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा में भले ही विकृति है पर इसका समाधान संसद के बाहर से खोजा जाना जायज नहीं है ।
काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान परराष्ट्रमंत्री ज्ञवाली ने कहा कि डॉ. गोविंद केसी की माँग कुछ हद तक जायज बेशक है मगर इसे कुछ लोग राजनीतिक हथियार बनाने में जुटे हुए हैं ।
अन्य एक प्रसंग पर उन्होंने कहा कि सभी देशों के साथ नेपाल के हित और आर्थिक विकास को केंद्र में रखकर ही समानता पर आधारित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों पर अमल किया जा रहा है ।
इसीतरहा,सभामुख कृष्ण बहादुर महरा ने संविधान के क्रियान्वयन के लिए कानून के निर्माण को जÞरूरी बताया । काठमांडू में आयोजित एक अंतरक्रिया में सभामुख महरा ने कहा कि संविधान के क्रियान्वयन मे लिए बहुत सारे कानून बनाने का दायित्व संघीय संसद के कंधे पर है ।

