सुनसरी में ग्रामीण और सशस्त्र बल में झड़प आधा दर्जन लोग घायल, तनाव ब्याप्त
माला मिश्रा, बिराटनगर । नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत हरिनगर गाँउ पालिका के घुसकी में स्थानीय तथा सशस्त्र पुलिस के बीच झरप होने से आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिसमे सशस्त्र पुलिस भी शामिल है । घटना का कारण भारतीय क्षेत्र से खसी को पटुआ खेत मे छुपाकर रखने जिसको सशस्त्र पुलिस द्वारा नियंत्रण में लेने के क्रम में हुए बिबाद बताया जाता है । स्थानीय लोग सशत्र प्रहरी पर महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा रहे है वही सशस्त्र पुलिस हथियार छीनने का प्रयास बताया है । स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए सशस्त्र पुलिस ने 17 राउंड हवा फायर तथा सात राउंड अश्रु गैस छोड़े है । बताया गया है
कि सशत्र प्रहरी का हवलदार के कमांड में बल खसी का बिल का मांग किया बिल नही देने पर खसी सहित व्यपारी ग्यास आलम की पुत्री मेहनाज खातून को नियंत्रण में लेना चाहा जिसका स्थानीय लोग बिरोध पर उतर आए । इस घटना में सशत्र बल के सुभाष यादव , नेत्र बस्नेत घायल हुए है वही स्थानीय मेहनाज खातून कैय्युम जट सहित अन्य लोग घायल है । झरप में पत्थर ,ईटा से स्थानीय लोग प्रहार किया । घटना के बाद सैकड़ो ग्रामीण जुट गए । घटना को देखते हुए सुनसरी के डीएसपी नारायण चिमोरिया सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुच कैम्प कर रहे है वही दोनो ओर से वार्ता चल रही है । घटना को ले बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।


