Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यार्थी संगठन एकीकरण के लिए ३ उपसमिति

 

काठमांडू, २६ जुलाई । तत्कालीन नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियु और अनेरास्ववियु (क्रान्तिकारी) के बीच एकता के लिए तीन उपसमिति निर्माण किया गया है । बिहीबार सम्पन्न एकता कार्यदल की बैठक ने राजनीतिक तथा शैक्षिक कार्यदिशा निर्माण, विधान मस्यौदा और संगठन समायोजन उपसमिति गठन किया है । अनेरास्ववियु के अध्यक्ष नवीना लामा के अनुसार उपसमिति को १० दिनों समयावधी दिया गया है, १० दिनों के भीतर कार्यदलसमक्ष प्रतिवेदन पेश करना चाहिए । उपसमिति द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के बाद एकता प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।
राजनीतिक तथा शैक्षिक उपसमिति में अनेरास्ववियु की ओर शे महेश बर्तौला, शैलेश लामा, ओसिम आलम, मकर खड्का और झपीन्द्र खत्री है । उक्त समिति में क्रान्तिकारी की ओर से तिलकराज भण्डारी, पञ्चा सिंह, रविकरण यादव, मिलन एमसी और तुकमान महरा हैं । विधान मस्यौदा उपसमिति में अनेरास्ववियु की ओर से रश्मी आचार्य, सुनिता बराल, आरसी लामिछाने और सुदेश पराजुली है और क्रान्तिकारी की ओर से सुरेन्द्र बस्नेत, दीपक देवकोटा, विजय गौतम और दीपेश पुनः है ।
इसीतरह संगठन समायोजन उपसमिति में अनेरास्ववियु की ओर से ऐन महर, आरती लामा, समिक बडाल और सुदर्शन शिवाकोटी तथा क्रान्तिकारी की ओर से उत्तम अधिकारी, दीपक जोशी, इन्द्र भुसाल और जीपी मैनाली सदस्य हैं । कार्यदल में तत्कालीन एमाले की ओर से संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्यनमन्त्री तथा अनेरास्ववियु के इन्चार्ज रवीन्द्र अधिकारी और अनेरास्ववियु के अध्यक्ष तथा सांसद नवीना लामा एवं क्रान्तिकारी की ओर से रंजीत तामाङ और क्रान्तिकारी के पूर्वअध्यक्ष रमेश मल्ल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com