Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नदी नियन्त्रण एवं व्यवस्थापन की आवश्यकता – डॉ रीना यादव

 

डॉ रीना यादव, प्रदेश सांसद, प्रदेश नं. २
सब से पहले बाढ से बचने के लिए नदियों में मजबूत बाँध बाँधना जरुरी है । तीनों तहों की सरकार मिलकर इस तरह की बाँध बनाए जो पानी के वेग को रोक सके । सरकार ने बहुत सारी नदियों में किसी भी प्रकार का काम नहीं किया है । महोतरी में जंघा नदी खोपी सिंचाई योजना का काम हो रहा था । जिस में भ्रष्टाचार होने के कारण काम रुक गया । नदी नियन्त्रण न होने पर बाढ़ आने से लोगो को काफी क्षति का सामना करना पड़ता है । क्षति को रोकने के लिए भी सरकार को नदी नियन्त्रण एवं व्यवस्थापन के काम को निरन्तरता देनी चाहिए । स्थानीय, प्रान्तीय और संघीय सरकार मिलकर फिलहाल ऐसा हो कि हर एक गाँवपालिका में काफी उँचा स्थान खोजकर वहाँ पर सारे लोगों की रहने की व्यवस्था, और खानपीना के लिए राहत की व्यवस्था, जरुरी मेडिकल दवाईयों की व्यवस्था करनी चाहिए । तराई मधेश में कृषि बहुत ज्यादा है, और यहाँ के लोगों का जीवन कृषि से ही चलता है । इसलिए कृषि क्षेत्र के बचाव के लिए सरकार को काम करना चाहिए । सरकार कोई ऐसी योजना लाए जिस से नदियों का व्यवस्थापन भी हो जाए, उस नदी से सिँचाई और विद्युत भी निकाला जा सके । यदि इस प्रकार की योजना सरकार लाकर उसका सफल क्रियान्वयन होता हैं तो देश की अर्थतन्त्र में बहुत बड़ा फायदा हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *