Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर काेरिया अब भी बना रहा है मिसाइल

 

१अगस्त

 

परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़ने का वादा करने के बावजूद उत्तर कोरिया अब भी इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) के निर्माण में जुटा हुआ है. आईसीबीएम वे मिसाइलें होती हैं जो कम के कम 5500 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका के उच्च अधिकारियों ने यह बात सोमवार को खुफिया जानकारियों और जासूसी उपग्रह से ली तस्वीरों के आधार पर कही है. इन तस्वीरों में उत्तर कोरिया के सानुमडोंग इलाके में स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र में आईसीबीएम को एक से दूसरी जगह ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी देखने को मिली है.

यह भी पढें   अपेक्षाओं का बोझ ही मनुष्य के दुःख का सबसे बड़ा कारण है : बिमल सरार्फ

इससे पहले सानुमडोंग के ही परीक्षण केंद्र में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था. साथ ही यहीं पर इसने ह्वांगसोंग-15 नाम की उस शक्तिशाली मिसाइल का निर्माण किया था जिसकी जद में पूरा अमेरिकी महाद्वीप आता है. उधर वॉशिंगटन पोस्ट ने भी लिखा है कि मौजूदा समय में उत्तर कोरिया तरल ईंधन वाली ऐसी एक या फिर दो मिसाइलों के निर्माण में जुटा हुआ है. इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ऐसी सभी संदिग्ध गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.

यह भी पढें   बरिष्ठ साहित्यकार डा. रेवती रमण लाल का निधन से जनकपुरधाम में शोक की लहर

इससे पहले 12 जून को सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के साथ हुई ऐतिहासिक मुलाकात में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़ने का भरोसा दिलाया था. तब इस मुलाकात को सफल बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका के लोगों को अब परमाणु हमले के डर के साए में रहने की जरूरत नहीं है. इसके बाद उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु रिएक्टरों को नष्ट करने वाली कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com