Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकी गांवपालिका–५ द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजन

 

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल
बांके जिला स्थित जानकी गावंपालिका वडा नं. ५ कार्यालय बेलहरी ने श्रावण १६ गते रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया । आयोजक संस्था को कहना है कि गावंपालिका निवासी तथा इसके अलवा अन्य क्षेत्र निवासी मरीजों को आवश्यक सयम पर खून उपलब्ध कराने की उद्देश्य साथ कार्यक्रम आयोजन किया गया है ।
वडा नं. ५ के वडाध्यक्ष रमेशकुमार बर्मा ने रक्तदान से संकलित खून की पाकेट नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा द्वारा संचालित क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी को हस्तान्तरण किया । वडाध्यक्ष बर्मा ने ही रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था ।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक


बर्मा ने रक्तदान करने के बाद उससे देखकर अन्य लोग भी उत्साहित हुए थे । रक्तदान कार्यक्रम में महिलाओं की भी काफी सक्रियता रही । कार्यक्रम में वडा सचिव योगेन्द्रनाथ चौधरी, मन मोहन वर्मा, धर्मराज हरिजन, राजेश कुमार वर्मा, धमेन्द्र कुमार वर्मा, श्रवण कुमार यादव, नेपालगन्ज उप महानगरपालिका ६ निवासी तथा समाजसेवी माधवराम वर्मा, प्रमोद कुमार यादव ने रक्तदान किया । इसीतरह गंगा पुन, जमील खां, श्यामलाल कुर्मी, गंगा प्रसाद कांदू, नेत्रराम तेली, दिपेन्द्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव चौधरी, रामनिवास धोबी, राम बहादुर कांदू, पंकज कुमार वर्मा, ईजाजुद्दीन मनिहार, जितेन्द्र वर्मा, राम बोध लोनिया, हेमराज कांदू, राजेश कुमार वर्मा, पदम बहादुर बुढाथोकी, रामकृपाल कुर्मी, शिव प्रसाद चमार, निरंजन कुमार वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, राजेन्द्र कुमार कुर्मी, रामनाथ लोनिया, हंशराज वर्मा, निजामुद्दीन मनिहार, शिवराज वर्मा, राधेश्याम यादव, अरबिन्द कुमार वर्मा, कुलदीप कुर्मी लगात ३८ लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान था ।

यह भी पढें   देउवा दम्पत्ति का अनुरोध हम जाँच में सहयोग करेंगे गिरफ्तारी वारंट जारी ना करें


रक्तदान कार्यक्रम को हौसला प्रदान करने लिए रक्तदाताओं को वडाध्यक्ष रमेशकुमार वर्मा, वडासचिव योगेन्द्र नाथ चौधरी, सदस्य फुलेराज वर्मा, समाजसेवी माधवराम वर्मा, होमराज कुर्मी, पदम बहादुर धिताल, पवन जायसवाल, मन मोहन बर्मा, उपेन्द्र रेग्मी जैसे लोगों ने टी शर्ट और प्रमाण–पत्र बितरण किया । इसके साथ–साथ रक्तदान के संबन्ध ने में उन लोगों ने अपनी विचार भी व्यक्त किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा द्वारा संचालित क्षेत्रीय रक्तसंचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी, गुञ्जा कनौजिया, सुनील कुमार रत्गैया, बीरेन्द्र योगी, केशर सिंह डांगी आदि लोगों ने प्राबिधिक में सहयोग किया । वडाध्यक्ष बर्मा ने कहा कि तीन महिने के बाद फिर इसतरह ही रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *