कमल थापा की पार्टी भी सरकार विरुद्ध सड़क अान्दाेलन में
काठमांडू, ७ अगस्त । कमल थापा नेतृत्व के राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी भी सरकार के विरुद्ध सड़क संघर्ष में उतर आया है । शान्ति और सुरक्षा को मूल नारा बनाकर राप्रपा सम्बद्ध महिलाओं की संगठन ने मंगलबार काठमांडू में प्रदर्शन किया । राप्रपा में अआवद्ध राष्ट्रीय प्रजातान्त्रिक महिला संगठन ने महिला और बालबालिका के ऊपर हो रहे श्रृंखलाबद्ध हत्या, हिंसा और बलात्कारजन्य घटना के विरुद्ध माइतीघर मण्डला में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है ।
प्रदर्शन में उतर आनेवपाले महिला नेतृ को कहना है कि शान्ति–सुरक्षा कायम रखने के लिए गृहमन्त्री रामबहादुर थापा असफल सिद्ध हुए हैं, उनको पद से इस्तिफा देना चाहिए । प्रजातान्त्रिक महिला संगठन की अध्यक्ष रोशना कार्की ने कहा– ‘महिला और बालिका के ऊपर दैनिक श्रृंखलाबद्ध हत्या, हिंसा और बलात्कारजन्य घटना हो रही है । इसीलिए सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन के लिए हम लोग बाध्य हुए हैं ।’ प्रदर्शन में बलात्कारी के ऊपर कड़ा कारवाही मांग करते हुए सहभागी ने नारेबाजी किया था ।

