Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंचतत्व में विलीन हुए भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

नई दिल्ली — राजनीति के महानायक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के स्मृति स्थल परिसर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. स्व.वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने वाजपेयी को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम नेताओं ने स्वर्गीय वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढें   नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की हुंकार : डॉ.शिवांशु कुमार तिवारी

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा. वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे वाहन के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैदल चल रहे थे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्री और विजय रूपाणी, शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और देवेन्द्र फडणवीस समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल ले जा रहे वाहन के पीछे चल रहे थे. लंबी बीमारी के बाद वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में कल शाम एम्स में निधन हो गया था. स्वर्गीय वाजपेयी को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com