सूचना की अधिकार मांगते वक्त सामाजिक मर्यादा पर ध्यान देने के लिए आग्रह
काठमांडू, १९ अगस्त । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि सूचना की हक संबंधी अधिकार प्रयोग करते वक्त सामाजिक मर्यादा के ऊपर भी खयाल रखना चाहिए । राष्ट्रीय सूचना दिवस के अवसर पर आइतबार एक शुभकामना सन्देश प्रकाशित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र की मर्म अनुसार नगरिकों की सूचना प्राप्ती संबंधी अधिकार को सम्मान होना चाहिए । प्रधानमन्त्री को कहना है कि कानुनी प्रक्रिया अनुसरण कर सूचना की हक संबंधी अधिकार को उपभोग करना चाहिए ।
शुभकामना सन्देश में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि राज्य की कामकारवाही को नागरिकों के प्रति जवाफदेही बनाने के लिए सार्वजनिक महत्व की सूचना में आमनागरिकों की पहुँच होना जरुरी है ।। सन्देश में आगे कहा है– ‘व्यक्तिगत विषय अथवा आम सरोकार से बाहर रहे विषयों में सूचना की हक आकर्षित नहीं होती है, इसमें सजग रहना चाहिए ।’ उन्हों ने यह भी कहा है कि सूचना की हक उपभोग करते वक्त सामाजिक मर्यादा विपरित और वैयक्तिक वा असंबंधित विषयों में सूचना मांगना उचित नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि सरकार पारदर्शिता, भ्रष्टाचार नियन्त्रण, विधि की शासन और जवाफदेहीता की संस्कृति पर आधारित होकर आगे बढ़ रही है ।

