१८ सूत्रीय काठमांडू घोषणापत्र के साथ बिमस्टेक सम्मेलन सम्पन्न
काठमांडू, ३१ अगस्त । १८ सूत्रीय काठमांडू घोषणपत्र जारी करते हुए बिमस्टेक सम्मेलन सम्पन्न हो गया है । शुक्रबार सम्पन्न समारोह में विद्यतु लाइन प्रसारण संबंधी अन्तरदेशी मार्ग (बीमस्टेक ग्रीड इन्टरकनेक्सन) संबंधी सहमति पत्र में हस्ताक्षरण हुआ है । सम्झौता के बाद अपेक्षा है कि बिमस्टेक सदस्य देशों के बीच ऊर्जा आदान–प्रदान के लिए अब काम आगे बढ़ेगी ।

सम्मेलन में नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, बंगलादेश के प्रधानमन्त्री शेख हसिना, भुटान के अन्तरिम सरकार प्रमुख सल्लाहकार तथा प्रधानन्यायाधीश ग्योल्पो छिरिङ वाङचुक, म्यान्मार के राष्ट्रपति विन मिन्ट, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना और थाइल्याण्ड के प्रधानमन्त्री प्रायुत चयान ओचा सहभागी थे । कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना को बिमस्टेक की अध्यक्षता भी हस्ताक्षरण किया । स्मरणीय है, सन् २०१४ से बिमस्टेक की अध्यक्षता नेपाल कर रही थी । अब अगले बिमस्टेक सम्मेलन श्रीलंका में होनेवाला है ।
सम्मेलन समापन होने के बाद आज ही भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी, बंगलादेश की प्रधानमन्त्री हसिना, म्यानपार के राष्ट्रपति विन और थाइल्याण्ड के प्रधानमन्त्री प्रयुत अपने–अपने देश वापस हो रहे हैं । स्वदेश वापस होने से पलहे भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी पशुपति क्षेत्र में निर्मित धर्मशाला उद्घाटन करने जा रहे हैं । इसके साथ साथ प्रधानमन्त्री द्वय ओली और मोदी के उपस्थिति में रक्सौल–काठमांडू रेलमार्ग के लिए इन्जिनियरिङ अध्ययन सम्झौतापत्र में भी हस्ताक्षर होनेवाला है ।


