Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर रथयात्रा में 5 लाख श्रद्धालु पहुचने का आयोजक का दावा

 


माला मिश्रा बिराटनगर । विराटनगर में  आज 3 सितंबर को निकलने वाली राधा- कृष्ण युगल जोड़ी रथयात्रा  की तैयारी  पूरी कर ली गई है । आयोजक के अनुसार  रथयात्रा का उद्घाटन प्रदेश नंबर 1  का मुख्यमंत्री शेरधन  राई  करेंगे । इसवर्ष इस मौके पर हेलीकप्टर से पुष्प  की वर्षा की जाएगी ।  श्रद्धालुओ के दर्शन हेतु रथ को 43 जगहों पर विश्राम दी जाएगी । रथ  टिनपेनी स्थित मंदिर परिसर से निकलकर  मेन रोड , महेंद्र  चौक ,  धरान रोड , बरगाछी होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुच धार्मिक कार्यक्रम में तब्दील हो जाएगी । आयोजक के अनुसार रथ को शहर  विश्राम सहित परिक्रमा में  लगभग साढ़े चार घंटा का समय लगेगा । रथ के आगे सैकड़ो झांकी और भजन मंडली अपना प्रस्तुति देते नगर परिक्रमा करेंगे । शहर में जगह-जगह तोड़न द्वार  लगाए गए है , वहीं रथ गुजरने वाली रास्ते की मरम्मत व सफार्इ किया गया है। इस रथ यात्रा में भारतीय क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। रथयात्रा में होने वाली भारी भीड़़ को देखते हुए  सुरक्षा का  पुख्ता इनताजाम किये गए है । आयोजक के मुताबिक सुरक्षा को लेकर शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके लिए  पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल के अलावा चौक चौराहो पर सादे लिवास में महिला सहित प्रहरी बल तैनात किये जाएंगें।
मंदिर कार्यसमिति के अध्यक्ष बाबू राजा ओझा व नन्दकिषोर राठी ने बताया कि यह रथ यात्रा विक्रम संवत 2024 से हर वर्ष निकलता है। इसकी शुरुआत पूर्व विक्रम संवत 1988 में खटया़ा के रूप में हुर्इ थी जो बाद में रथयात्रा में परिणत हो गया। आयोजक का दावा है इस रथयात्रा में पांच लाख श्रद्धा्लू पहुंचेगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *